उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई) गुट का संघर्ष: 22 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल धरना

 

जौनपुर ।शिक्षकों की 22 प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई) गुट ने जौनपुर में एक विशाल धरने का आयोजन किया। यह धरना जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह सहित अन्य शिक्षक नेता भी उपस्थित रहे।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा, "11-12 जुलाई को प्रयागराज में हुए प्रदेश सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया था कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। सरकार की अनदेखी और जिद के कारण हमें आज संघर्ष के रास्ते पर आना पड़ा। हम आज जिलाविद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रदेश सरकार को अपनी 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं।"

धरने के दौरान, उन्होंने जनपद में मार्च 2025 में सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के जीपीएफ एवं पेंशन प्रकरणों के लम्बित रहने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने तुरंत समाधान करने की मांग की। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण को लेकर भी उन्होंने हर कीमत पर इसे पूरा कराने का वादा किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह ने कहा, "जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली बेहद कमजोर है और यदि यही स्थिति रही तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठुकराई गुट प्रदेश भर में अपनी पुरानी ताकत से संघर्ष को और तेज करेगा।"

धरने में मण्डल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हसन सईद, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दयाशंकर यादव सहित अन्य शिक्षक नेता भी उपस्थित थे। उन्होंने जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसमें सुधार की मांग की।

धरने के अंत में जिलाविद्यालय निरीक्षक ने जनपदीय समस्याओं के समाधान का 5 दिन का समय दिया और प्रदेशीय समस्याओं को मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

धरने का सफल संचालन जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने विपरीत मौसम में आए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, और कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी 22 सूत्री मांगों का पूरा समाधान नहीं होता।

Related

डाक्टर 8603099436313040247

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item