अलर्ट: अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी का खतरा, मौसम विभाग की चेतावनी

जौनपुर। मौसम विभाग ने रविवार को एक विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 3 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों—अमेठी, भदोही, फ़तेहपुर, जौनपुर, कौशांबी, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और रायबरेली—में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक परिस्थिति में ही घर से बाहर निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास रुकने से बचें। यह जानकारी सूचना विभाग ने दी है।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें। मौसम की इस चेतावनी को हल्के में न लें।


Related

डाक्टर 5508316810082935247

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item