पूर्वांचल युवा महोत्सव की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
निर्णय लिया गया कि सितंबर के प्रथम सप्ताह में संरक्षक मंडल की अध्यक्षता में बैठक कर महोत्सव की विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। अगले चरण में संरक्षक मंडल से कार्यकारिणी का विस्तार करने की अनुमति भी ली जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिनेश तिवारी ने की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सभी सुझाव संरक्षक मंडल के समक्ष रखकर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। संचालन महामंत्री निवेदिता राय ने किया।
बैठक में आशीष त्रिपाठी (अपर जिलाधिकारी, जौनपुर) के पेशकार, भोजपुरी गायक पंकज जी, उपाध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, श्रवण पांडे, संजय यादव, चंद्रमणि मिश्रा, प्रो. प्रियंका (पूर्वांचल विश्वविद्यालय), प्रो. रिचा सिंह, प्रो. सोनम झा, महेंद्र विश्वकर्मा, के.के. विश्वकर्मा, अवनीश मिश्रा, लक्ष्मी, नेहा, अर्णव मिश्रा, अजय शुक्ला, शरद पाठक, सभासद सुनील मौर्य सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।