नगर पंचायत जफराबाद की बोर्ड बैठक में बढ़ा असंतोष, सभासदों ने उठाए गंभीर आरोप

जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद की बोर्ड बैठक आज 11 बजे नगर पंचायत कार्यलय में आयोजित की गई थी, जिसमें तीन वार्डों के सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन के कार्यों पर गंभीर सवाल उठाए। बैठक के दौरान सभासदों ने नगर पंचायत के पिछले कार्यों की पुष्टि करने से इंकार कर दिया और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध जताया।

सभासदों ने आरोप लगाए
वार्ड संख्या 8 हिसारकोट की सभासद शमां परवीन ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, "नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। टाउन को राजशाही की तरह चलाया जा रहा है। भारी बरसात में वार्ड में साफ-सफाई का ढंग से काम नहीं हो रहा है, और न ही प्रकाश व्यवस्था सुधारी जा रही है।" उन्होंने बताया कि, "दलित बस्ती में पिछले छह महीने से बिजली नहीं है, जबकि कई बार लिखित शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।"

इसके अलावा, शमां परवीन ने यह भी कहा कि नगर पंचायत से जनसूचना अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत कुछ जानकारी मांगी गई थी, लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

दरीबा की सभासद ने भी उठाए गंभीर सवाल
वार्ड संख्या 10 दरीबा की सभासद सुलाबी देवी ने भी नगर पंचायत प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, "नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा बिना सभासदों की जानकारी के वार्ड में टेंडर कराया जा रहा है, और जब पूछा जाता है तो अध्यक्ष गोलमटोल जवाब देते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर अनमियता बरती जा रही है। "वार्ड में जलनिकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इसका समाधान नहीं कर रहा है।"

सभासदों ने एकजुट होकर उठाया मुद्दा
बैठक में उपस्थित अन्य सभासदों ने भी नगर पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता की कमी और कार्यों की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की। सभा में शामिल सभी सभासदों ने यह मांग की कि नगर पंचायत प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना चाहिए और समस्याओं का त्वरित समाधान करना चाहिए।

इस बैठक में उठाए गए मुद्दे नगर पंचायत प्रशासन के लिए एक चुनौती के रूप में सामने आए हैं। अब देखना यह होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इन समस्याओं का समाधान कैसे करता है और क्या सभासदों की शिकायतों का समाधान समय पर होता है।

Related

JAUNPUR 4171962577860428187

एक टिप्पणी भेजें

  1. नगर पंचायत प्रशासन तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया है मनमाने ढंग से काम कर रही है समस्याओं का अंबार है

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item