"खेल मंत्री के जिले में हॉकी गायब: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हकीकत ने उड़ा दिए होश!"

 जौनपुर में हाकी के खिलाड़ियों का टोटा: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को याद, लेकिन हाकी गायब!

जौनपुर। हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को समर्पित है। लेकिन दुखद विडंबना यह है कि खुद खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव के गृह जनपद जौनपुर में हॉकी जैसे ऐतिहासिक खेल की स्थिति न के बराबर रह गई है।

शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन की तैयारियां तो की जा रही हैं, लेकिन हॉकी के खिलाड़ियों की भारी कमी के कारण आयोजकों को अन्य खेलों और दौड़ प्रतियोगिताओं से रस्मअदायगी करनी पड़ रही है।

हॉकी कहां गुम हो गई?

सीनियर खिलाड़ी दिनेश सिंह, राजवीर सिंह बताया कि एक समय था जब जौनपुर के टी.डी. पी.जी. कॉलेज, प्रमुख इंटर कॉलेजों और स्कूलों में हॉकी समेत तमाम खेलों की धूम थी।  प्रदेशीय अंतर विश्वविद्यालयी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ भाग लिया है। लेकिन बजट की भारी कमी, सरकारी उदासीनता और खेल संसाधनों के अभाव ने जिले के खेल ढांचे को लगभग खोखला कर दिया है।

इंटर कॉलेजों में अब खेल कार्यक्रम नाम मात्र के रह गए हैं। वहीं कुछ प्राइवेट डिग्री कॉलेजों छोड़ सभी महाविद्यालयों खेल फीस तो वसूली जाती है, लेकिन न संसाधन मिलते हैं, न प्रशिक्षण

जिन खेलों की बची है सांस…

फिलहाल जिले में जो कुछ गिने-चुने खेल जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल बचे हैं, वे भी सीनियर खिलाड़ियों और स्वयंसेवी प्रयासों के दम पर ही ज़िंदा हैं। हॉकी, जो भारत की आत्मा मानी जाती थी और मेजर ध्यानचंद जैसे खिलाड़ी जिसकी पहचान थे, आज जौनपुर में खिलाड़ियों के अभाव में दम तोड़ रही है।

खेल दिवस या खोखला उत्सव?

ऐसे हालात में राष्ट्रीय खेल दिवस महज़ एक औपचारिक आयोजन बनकर रह गया है, जिसमें खेल भावना, खिलाड़ियों का सम्मान और उनके भविष्य की चिंता जैसी बातें कहीं गुम हो गई हैं।
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके योगदान को याद करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है स्थानीय स्तर पर खेलों को पुनर्जीवित करने के ठोस प्रयास करना। वरना आने वाले वर्षों में यह दिन सिर्फ भाषणों और प्रतीकात्मक आयोजनों तक सीमित होकर रह जाएगा।


Related

डाक्टर 1044173820363201339

एक टिप्पणी भेजें

  1. यह है खबर जिसे किसी ने नहीं उठाया, राजेश जी को धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item