टेट अनिवार्यता के विरोध में यूटा का ऐलान – 10 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर होगा सांकेतिक धरना

जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेट की अनिवार्यता जैसे "काले कानून" के खिलाफ उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ (यूटा) अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर सोमवार को करंजा कलां स्थित यूटा अध्यक्ष श्रीकृष्णा पांडेय के आवास पर आपात बैठक बुलाई गई। 

 बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टेट की अनिवार्यता का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस सिलसिले में 10 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक धरना दिया जाएगा और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। 

 बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यूटा संजय सिंह ने की। इस मौके पर जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री व प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. प्रदीप सिंह, शाहगंज अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, मडियाहूं अध्यक्ष अजय मिश्रा, सुइथाकला अध्यक्ष सरोज सिंह, केराकत अध्यक्ष प्रदीप सिंह, बरसठी अध्यक्ष संतलाल, रामनगर अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मछलीशहर अध्यक्ष आनंद सिंह सहित जिलेभर के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 5842359065473702597

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item