गर्भवती महिला को बना डाला शिकार!
https://www.shirazehind.com/2025/09/blog-post_41.html
साइबर जाल साजो ने महिला के खाते उड़ाया 1 लाख से ज्यादा की रकम
जफराबाद। क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार निवासी गर्भवती महिला बबिता जायसवाल साइबर ठगी का शिकार हो गईं। सोमवार सुबह आए एक फोन कॉल ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। महज कुछ मिनटों में उनके खाते से ₹1,04,185 रुपये गायब हो गए।फोन करने वाले ने खुद को सरकारी योजना से जुड़ा बताया और पहले से ही आशा कार्यकर्ती की आवाज कॉन्फ्रेंस कॉल पर जोड़ दी। महिला को लगा कि यह असली योजना है, लेकिन जब तक उसे शक होता, खाते से रकम उड़ चुकी थी।
घटना की शिकायत तत्काल ऑनलाइन 1930 पर और फिर साइबर थाने में दर्ज कराई गई। अब पूरा परिवार पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।
महिला ने बताया कि आशा कार्यकर्ती की आवाज सुनकर उन्हें धोखा होने का एहसास नहीं हुआ। जबकि आशा कार्यकर्ती ने कहा कि उन्हें केवल टीकाकरण से संबंधित जानकारी पूछी गई थी, बाकी ठगी की साजिश से वे अनजान रहीं।