सड़क दुर्घटना के सर्वाधिक 108 मुकदमों के निस्तारण का बना रिकॉर्ड
https://www.shirazehind.com/2025/09/108.html
पीड़ित परिवारों को मिलेगी 8.13 करोड रुपए क्षतिपूर्ति
जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा अब तक के सर्वाधिक 108 मामलों का निस्तारण कराया गया जिसमें पीड़ित परिवारों को करोड रुपए क्षतिपूर्ति मिलेगी।पीड़ित/याचीगण की ओर से सर्वाधिक 29 मुकदमों का निस्तारण अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव द्वारा कराया गया इसमें पीड़ित परिवारों को 2.08 करोड रुपए क्षतिपूर्ति मिलेगी।विपक्षी बीमा कंपनी की ओर से अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव द्वारा एक मुकदमे में अधिकतम 48 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दिलाई गई। न्यायाधीश मनोज कुमार ने कहा कि दुर्घटना में उजड़े परिवारों को जल्द से जल्द, ज्यादा से ज्यादा क्षतिपूर्ति दिलवा कर अधिकरण उनके जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य करती है।यही लोक अदालत का उद्देश्य है।इस लोक अदालत में दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की गई। निस्तारण में अधिवक्ता कृपा शंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिन्हा,ज्ञान प्रकाश सिंह,दिलीप श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश सिंह,एके सिंह, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव, रविंद्र विक्रम सिंह, घनश्याम ओझा, बृजेश निषाद, राणा प्रताप सिंह, सूर्यमणि पांडेय, नीलेश निषाद,अवधेश यादव,रत्नेश अस्थाना, शैलेश यादव, अरविंद अग्रहरि,अंकित सिंह,संतोष सोनकर, जेसी पांडेय, सनी यादव,सूर्यभान चौहान, सोभनाथ यादव, निलेश यादव, के के शर्मा,बृजेंद्र, शाहबाज,शादाब, ईश्वर यादव,जयप्रकाश पटेल, रवि श्रीवास्तव आदि का योगदान सराहनीय रहा।दुर्घटना के 3 माह में ही निस्तारण,मिलेगी 18.50 लाख रुपए क्षतिपूर्ति
जौनपुर। सड़क दुर्घटना के मामले में मात्र तीन माह में ही लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर मुकदमे का निस्तारण हुआ। 3 जून 2025 को मोहित यादव अपने चाचा अमला प्रसाद(55 वर्ष)के साथ बाइक से बाजार जा रहा था।पतहना मोड़ के पास ट्रेलर चालर की लापरवाही से दुर्घटना हो गई थी जिसमें चाचा भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों मृतकों के परिजनों ने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव व रत्नेश अस्थाना के माध्यम से क्षतिपूर्ति का मुकदमा दाखिल किया था। दोनों पक्षों की सहमति से टेलर की बीमा कंपनी 18.50 लाख रुपए क्षतपूर्ति देने के लिए सहमत हुई और मामले का निस्तारण हुआ।

