समाजवादी मजदूर सभा के जिला महासचिव स्व. मंजय कनौजिया को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर।  हुसेनाबाद स्थित अर्जुन भवन में समाजवादी मजदूर सभा के जिला महासचिव स्व. मंजय कनौजिया की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, श्रमिक साथी, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण और परिजन मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने स्व. कनौजिया के संघर्षशील जीवन, समाजवादी आंदोलन के प्रति उनकी निष्ठा और मजदूरों की आवाज़ बुलंद करने में उनके योगदान को भावपूर्ण शब्दों में याद किया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि स्व. कनौजिया के अधूरे सपनों और संघर्षों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर श्रीमती सीमा खान, विशाल कन्नौजिया, रमाशंकर चौहान, वीरेंद्र यादव, संजय कन्नौजिया, इंद्रेश यादव, अखिलेश यादव, सादिक अली, शनि, लकी, योगेन्द्र यादव, चंद्रभूषण यादव सहित कई लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Related

डाक्टर 5152625867906462687

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item