नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

 •कोचिंग से लौटते समय रास्ते में अपहरण कर किया दुष्कर्म 

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश (स्पेशल जज पाक्सो) रूपाली सक्सेना की अदालत ने कोचिंग पढ़कर वापस लौट रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम करावास एवं 5000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन कथानक के अनुसार वादिनी ने लाइन बाजार थाने में अभियोग पंजीकृत करवाया कि दिनांक 29 नवंबर 2022 को दिन में 8:30 बजे वह टीडी कॉलेज के पास स्थित कोचिंग से पढ़ाई करके वापस जा रही थी तभी आरोपी विकास सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम सरायरैचन थाना बक्सा जनपद जौनपुर ने उसे ऑटो रिक्शा से जबरदस्ती उतार कर अपने बाइक से अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका गूगल अकाउंट हैक करके ब्लैकमेल करते हुए कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

 पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता वेद प्रकाश तिवारी के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परीशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी युवक को 10 वर्ष के सश्रम करावास व  ₹5000 अर्थदंड से दंडित किया।

Related

JAUNPUR 5901298989658162317

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item