अश्लील गीत व अभद्र टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/09/blog-post_174.html
मिशन शक्ति 5.0 के तहत खुटहन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं व लड़कियों के साथ अभद्रता करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रसूलपुर इंटर कॉलेज के पास राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील गाने गाते और मौखिक अभद्र टिप्पणियां करते थे।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके क्रम में खुटहन थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- जितेंद्र प्रसाद प्रजापति पुत्र बहराईची, निवासी ग्राम बनहरा थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
- अभिषेक प्रजापति पुत्र अखिलेश प्रजापति, निवासी ग्राम बनहरा थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।