हौज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारी पूरी

जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव स्थित शहीद स्मारक पर 17 सितंबर, बुधवार को आयोजित होने वाले शहीद सम्मान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी रतन सिंह परमार ने जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह से मुलाकात की। डीएम ने कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु एसडीएम, डीपीआरओ और बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर शहीद स्मारक एवं समीपवर्ती विद्यालय परिसर की सफाई हेतु सफाईकर्मियों की टीम लगाकर व्यापक साफ-सफाई का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही बुधवार को टेंट सहित अन्य व्यवस्थाएँ की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान कुछ विभागीय शिविर भी लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके। स्थानीय लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं और शहीदों की स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हैं।


Related

JAUNPUR 8551820270660020894

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item