बच्चों की प्यास बुझाने के लिए जूझता विद्यालय, दूषित पानी से सेहत पर संकट

जफराबाद। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले प्राथमिक विद्यालय हौज द्वितीय में पढ़ने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि शुद्ध पानी की एक बूंद है। विद्यालय में वर्षों से लगा हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है। मजबूरी में बच्चे जलनिगम की टंकी से आने वाले पानी पर निर्भर हैं, जो अक्सर प्रदूषित पाया जाता है।

महरुपुर गांव निवासी समाजसेवी दिनेश चौहान ने बच्चों की इस गंभीर समस्या को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह को प्रार्थनापत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में बनी पानी की टंकी में जलनिगम से सप्लाई आने वाला पानी बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा है। कई बार इस पानी को पीने के बाद बच्चे बीमार भी पड़ जाते हैं। हालात और बिगड़ जाते हैं जब सप्लाई बंद हो जाती है—तब छोटे-छोटे बच्चे प्यास से तड़पते रहते हैं।

इस मुद्दे पर बीईओ अमरेश कुमार का कहना है कि उन्हें अभी तक इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब प्रधानाध्यापक से पूरी जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना उनकी सेहत और भविष्य से जुड़ा बुनियादी सवाल है। इस समस्या का समाधान न केवल विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।


Related

डाक्टर 6206923019835850174

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item