निडर होकर आगे बढ़े बालिकाएं

 मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक 

नौपेड़वा,जौनपुर। महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान हेतु शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बक्शा थाना के उप निरीक्षक राजेश कुमार राय ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि शासन द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है जिससे नारी शक्ति सशक्त हो रही है। अब महिलाओं को किसी से डरने या भयभीत होने की जरूरत नहीं है, महिलाओं को अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जागरूक होने की आवश्कता है।

 महिला कांस्टेबल महिमा माहेश्वरी ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग तत्पर और संकल्पित है। महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किये गये हैं। उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने महिला हेल्प लाइन नम्बर के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि बालिकाएं और महिलाएं निडर होकर आगे बढ़े। अन्याय का डटकर सामना करें। कोई समस्या आने पर बेझिझक होकर हेल्पलाइन के जरिए पुलिस को सूचना दें।

  इस अवसर पर कांस्टेबल राम प्रवेश यादव मधु यादव रीमा सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं छात्राएं आदि  उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 5581495215336594018

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item