एमएलसी हंसराज का भाजपाइयों ने किया स्वागत

 

सिरकोनी, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद पहली बार जौनपुर आगमन पर सिरकोनी ब्लॉक परिसर में पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह के मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता विशिष्ट है। कार्यकर्ताओं के बूते आज भाजपा दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी है। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यह कोई परिवारवादी पार्टी नही है। इसमें मेहनत से कार्य करने वाला कार्यकर्ता पार्टी के किसी भी पद को पा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी वंशराज सिंह ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा की पार्टी के प्रति किया गया कार्य आज उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने पार्टी के हित को सदैव आगे रख कर काम किया है। संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल ने किया। स्वागत समारोह में सर्वेश सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश सिंह 'करिया', अवनीश सिंह, चन्द्र प्रकाश चौबे, रौनक बरनवाल, शशिकांत पाठक आदि मौजूद रहे।


Related

खबरें जौनपुर 8805500626528982631

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item