उ.प्र. प्रा. शि. संघ रामनगर ब्लॉक इकाई का गठन, चन्द्रकान्त सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

जौनपुर। रामनगर ब्लॉक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई इकाई का गठन शनिवार को अभिनव प्राथमिक विद्यालय गुतवन द्वितीय के प्रांगण में हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जिला संयोजक संजय सिंह, सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह, साजेश कुमार सिंह और सत्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी शोभनाथ यादव तथा पर्यवेक्षक रवि प्रताप सिंह व संजीव कुमार मिश्र की देखरेख में संपन्न हुई।

चुनाव में चन्द्रकान्त सिंह अध्यक्ष और दुर्गा प्रसाद यादव मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष तथा विनय कुमार कुशवाहा संयुक्त मंत्री निर्विरोध चुने गए।

कार्यक्रम का संचालन रूद्रसेन सिंह राना ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक संजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन अध्यापकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय रहेगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष चन्द्रकान्त सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शिक्षकों के खिलाफ हो रही अनर्गल कार्रवाइयों का जोरदार विरोध किया जाएगा।

गठन कार्यक्रम में नन्हे लाल मौर्य, राजेश मिश्रा, विजय यादव, राजेश यादव, जटाशंकर मिश्रा, उपेन्द्र कुमार यादव, रमेश चंद्र मौर्य, अखिलेश यादव, ज्ञान प्रकाश, राकेश चौहान, नन्दलाल, अंजू यादव, सुशीला, सरिता चौधरी, जय हिन्द वर्मा, प्रमेश चन्द्र पटेल, जय प्रकाश मौर्य, अजय कुमार गुप्ता, ध्रुव राज यादव, संतोष यादव सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।


Related

डाक्टर 9219043040730174267

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item