जेसीआई जौनपुर चेतना के ‘महान दिवस’, पर पूर्व अध्यक्षों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
संस्था की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि जेसी सप्ताह का अंतिम दिन ‘महान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह पूरा सप्ताह एक उत्सव की तरह होता है, जिसका समापन उन सभी लोगों को सम्मान देकर किया जाता है, जिन्होंने जेसीआई को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों को अभिनंदन पत्र, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। सम्मान समारोह के बाद महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैंप वॉक और कैटवॉक के साथ मनोरंजक खेलों ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षों मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, मधु गुप्ता, कल्पना केसरवानी, रीता कश्यप, अभिलाष श्रीवास्तव, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरि और सरला माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

