आधा दर्जन बदमाशों ने चाचा भतीजा को मारपीट कर दो मोबाइल और बारह सौ रुपए छीना
https://www.shirazehind.com/2025/09/blog-post_894.html
जाते-जाते बाइक की चाबी ले गए साथ
गौराबादशाहपुर बाईपास पर पिलखुआ मोड़ के पास हुई घटना
गौराबादशाहपुर (जौनपुर), गौराबादशाहपुर बाईपास पर आधा दर्जन बदमाशों ने पिलखुवा मोड़ के पास आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र निवासी भीरा गांव निवासी चाचा भतीजे से मारपीट कर दो मोबाइल तथा जेब में रखे बारह सौ रुपए छीन ले गए। जाते-जाते बदमाश पीड़ित के बाइक की चाबी भी निकाल ले गए ताकि वह पीछा ना कर सके।भीरा गांव निवासी अजीत सरोज अपने भतीजे राज सरोज के साथ किसी कार्यवश बाईपास स्थित पिलखुवा मोड़ के पास आया था। आरोप है कि इसी दौरान जौनपुर की तरफ से तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा मारपीट कर मोबाइल तथा जेब में रखे बारह सौ रुपए और गैस कनेक्शन का पासबुक छीन कर कुछ लोग जौनपुर कुछ आजमगढ़ की तरफ फरार हो गए।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश ने बताया कि मौके पर पहुंच कर छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

