दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए नई कमेटी ने ली जिम्मेदारी

 -राजेश स्नेह ट्रस्ट दिव्यांग बच्चों के स्कूल का कार्यकारिणी  गठन हेतु बैठक संपन्न 

जौनपुर।नगर के रूहट्टा स्थित  राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का  स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र की नई कार्यकारिणी  का गठन का कार्यक्रम नगर के एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। जिसमें  डॉ राम नारायण सिंह को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष क्रमशः प्रदीप मिश्रा,अनिल गुप्ता,डॉ राजेश कुमार गुप्ता,सचिव किरन,सह.सचिव  क्रमशः डॉ प्रज्ञा मिश्रा,अमित पाण्डेय,कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव,सह कोषाध्यक्ष क्रमशः पंकज सिंह,अभिषेक गुप्ता सदस्य क्रमशः अवधेश गिरी,अमित निगम,अरुण सिंह,विश्व प्रकाश श्रीवास्तव,राजेश मौर्य,राकेश सिंह,मनोज कुमार यादव,रविकांत जायसवाल,डॉ रसिकेश,कपिल गुप्ता,रेखा त्रिपाठी,रेखा सिंह ,सलमान शेख एवं 

मीडिया प्रभारी राजीव पाठक को बनाया गया । फिर  सभी लोगों ने सामूहिक रूप से डॉ संदीप पांडेय को संस्था का संरक्षक बनाया गया।

बैठक में दिव्यांग बच्चों के शिक्षा इलाज और भोजन उपलब्धता   व सुचारू रूप से  आवागमन पर गहन चर्चा हुई।

भोजन बनाने हेतु बर्तन के लिए अरुण सिंह ,राम नारायण सिंह , शरद साहू,राकेश सिंह राजीव पाठक ने सहयोग बात कही।जबकि दिव्यांग बच्चों के भोजन हेतु संपूर्ण चावल  की उपलब्धता हेतु अनिल गुप्ता  ने जिम्मेदारी ली,रेखा त्रिपाठी ने  गैस सिलेंडर  ,रेखा सिंह ने गैस चूल्हा , राम नारायण सिंह ने

 भोजन बनाने वाले  में लगने वाले खर्च के वहन की जिम्मेदारी ली। अभिषेक गुप्ता ने सभी दिव्यांग को  ठंड में  जूते मोजे देने,दिव्यांग बच्चों के इलाज हेतु अरुण सिंह, व नवीन मिश्रा ने चिकित्सकों के  पैनल  बना कर निःशुल्क इलाज,खाद्य सामग्री   जैसे दाल आटा मसाला इत्यादि की  उपलब्धता हेतु अरुण सिंह व डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने जिम्मेदारी ली।

दिव्यांग बच्चों के सुचारू आवागमन हेतु अरुण सिंह और अजय श्रीवास्तव ने सहयोग की जिम्मेदारी ली। शिक्षिका हेमू को बच्चों के प्रति अत्यंत समर्पण  के कारण  अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में रिशु गुप्ता ,राजेश गुप्ता ,राहिल शेख,श्रेया ,नैंसी, प्रियांशी,विष्णु प्रिया,अनुज पटेल मनीष   सिन्हा उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 3703028742006892175

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item