मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, 240 विद्यार्थियों को मिला मेडल और प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम में मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर मुख्य अतिथि रहीं, जबकि सीएमएस मेडिकल कॉलेज के डॉ. ए.ए. जाफरी, कमाल फारूकी (प्रतिनिधि चेयरमैन मड़ियाहूं), डॉ. नोमान खान, सरदार गुरमीत सिंह और शशांक सिंह रानू (पूर्व अध्यक्ष, दुर्गा पूजा महासमिति) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हफीज शाह (अध्यक्ष, माइनॉरिटी वेलफेयर सोसाइटी) ने की।
समारोह की शुरुआत हाफिज अफसार अय्यूब द्वारा कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई, इसके बाद एक नन्ही बच्ची ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावनात्मक बना दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि “जौनपुर शिक्षा का केंद्र रहा है और इसे शीराज़-ए-हिन्द की उपाधि यूं ही नहीं मिली है। छात्रों को अपने लक्ष्य पर निरंतर फोकस बनाए रखना चाहिए। मेहनत करने वालों की हार कभी नहीं होती।”
विशिष्ट अतिथि कमाल फारूकी ने कहा कि यह संस्था पूरे जिले के मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं डॉ. नोमान खान ने बच्चों को सामाजिक जागरूकता और संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी। डॉ. ए.ए. जाफरी ने कहा कि “कठिन परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी है, इस प्रकार के कार्यक्रम छिपी प्रतिभाओं को उजागर करते हैं।”
कार्यक्रम को गुरमीत सिंह और शशांक सिंह रानू ने भी संबोधित किया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी उतना ही आवश्यक है।
इस अवसर पर सभासद अबुज़र शेख, हाजी एजाज़ अहमद, हाजी सैय्यद फरोग, हाजी राशिद, शोएब कलाम, बेलाल खान, मो. आसिम, फिरोज अहमद पप्पू, आमिर, तौसीफ, शहबाज खान, आफताब शाह, अतीक अहमद, जाफर खान, नदीम अंसारी, आमिर कुरैशी, माजिद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मेंहदी रज़ा एडवोकेट ने किया तथा आभार संस्था के अध्यक्ष हफीज शाह ने व्यक्त किया।

