षड्यंत्र कर गोली मारने के मामले में छह अभियुक्त गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि थाना मीरगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 133/2025, धारा 115(2)/352/351(2)/109/61(2) बीएनएस में नामजद अभियुक्त आकाश चौहान, सुजीत चौहान, तथा रामउजागीर चौहान — तीनों निवासी ग्राम मोलनापुर, थाना मीरगंज — को शनिवार की रात करीब 7:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 249/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अन्य तीन अभियुक्तों ज्ञान सिंह, सूर्यप्रताप सिंह (पुत्रगण सितलाबक्श सिंह) तथा सचेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व. चन्द्रभान सिंह — तीनों निवासी ग्राम वीरकाजी, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज — को भी गिरफ्तार किया।
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल, उपनिरीक्षक मइयादीन, मायाशंकर दुबे, हे.का. जितेन्द्र यादव, का. अरविन्द सिंह, तथा का. रघुराज सिंह शामिल रहे।

