34 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई प्रथम पाली की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 की प्रथम पाली रविवार को जिले में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। जनपद में परीक्षा दो पालियों में कुल 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं मोहम्मद हसन कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं—जैसे सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, सुरक्षा प्रबंध आदि का बारीकी से जायजा लिया।

डॉ. चंद्र ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक संपन्न होनी है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।


Related

गाजीपुर 8595002576158197110

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item