भूमि विवाद में हुई मारपीट में 4 घायल


 सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। बताया जाता है कि गांव में पड़ोस के ही दो पक्षों जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम को उसी विवाद के चलते दोनो पक्षों में मारपीट हो गयी जिसमें एक पक्ष से सिन्टू पुत्र जयराज तथा अमन पुत्र मनोज दूसरे पक्ष से सचिन व रामवृक्ष पुत्रगण अशोक यादव घायल हो गये। सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां अमन, सचिन औरराम वृक्ष की गम्भीर हालत देखकर चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि मारपीट के मामले में उभय पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 1561485144140858490

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item