धारा 82 के तहत आरोपी के घर चस्पा की गई नोटिस

जौनपुर। न्यायालय एफटीसी द्वितीय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 55/2020 में वांछित अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद यामिन निवासी जौनपुर के विरुद्ध धारा 379, 411, 413, 414 भादंवि के तहत कार्रवाई की है।

थाना कोतवाली अंतर्गत सिपाह चौकी प्रभारी आलोक त्रिपाठी व आनंद कुमार ने न्यायालय से जारी धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा को नियमानुसार तामील करते हुए अभियुक्त के घर पर नोटिस चस्पा किया।
यह कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की गई। साथ ही अभियुक्त को निर्देश दिया गया है कि वह नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करे, अन्यथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Related

JAUNPUR 5042922039145264131

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item