प्रधानमंत्री ने शुरू की प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, जौनपुर में हुआ सीधा प्रसारण
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में देखा गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उ०प्र० गिरीश चन्द्र यादव रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, डा० अजय सिंह, जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद, लखनऊ द्वारा चयनित 11 उत्कृष्ट पशु मैत्रियों को राज्यमंत्री श्री यादव ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह योजना कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ गोवंश संरक्षण व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय, प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. निशा वर्मा, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह सहित पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पशु मैत्री व किसान उपस्थित रहे।

