जालसाजी का जाल बुनने वाले दो ठग गिरफ्तार — नकली सोना, जाली नोट और XUV गाड़ी बरामद

जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस व स्वाट टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अन्तरजनपदी ठगों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से लोगों को ठगी के जाल में फंसाकर लाखों की रकम हड़प रहे थे। इनके कब्जे से ₹27,600 के जाली नोट, नकली सोने के बिस्किट व जेवरात, कलर प्रिंटर, दो मोबाइल, XUV 700 गाड़ी और सात कार्ड बरामद किए गए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काकोरी नहर पुलिया के पास हाइवे से अजय सिंह उर्फ पिन्टू पुत्र लाल बिहारी सिंह निवासी इजरी थाना जलालपुर और अरविन्द सिंह पुत्र स्व. अलगू सिंह निवासी पटईल रत्नूपुर थाना चन्दवक को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 373/25 धारा 318(2)/318(4)/179/180/181 बीएनएस थाना जलालपुर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ठगी का अनोखा कारोबार — नकली सोना, झूठे वादे और जाली नोटों का खेल
पूछताछ में दोनों ठगों ने कबूल किया कि वे बेरोजगार व जरूरतमंद लोगों को रोजगार, गाड़ी दिलाने और जमीन खरीदवाने का लालच देकर ठगी करते थे। कभी नकली सोना असली बताकर बेचते, तो कभी जाली नोटों को ‘दुगुना’ करने का लालच देकर ठगते थे। इनके पास से बरामद कलर प्रिंटर का उपयोग जाली नोट छापने में किया जाता था।
पुलिस के अनुसार, बरामद XUV गाड़ी भी इसी ठगी की कमाई से खरीदी गई थी।

अजय सिंह उर्फ पिन्टू निकला ‘मास्टरमाइंड’, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
मुख्य आरोपी अजय सिंह पर पहले से ही ठगी, जालसाजी, धोखाधड़ी व धमकी के दर्जनों मुकदमे जौनपुर और वाराणसी के थानों में दर्ज हैं। इनमें लाइन बाजार, कोतवाली, जलालपुर, लंका और बड़ागाँव थानों के केस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ठगी और फर्जीवाड़े के कारोबार में सक्रिय था और आम लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है।

बरामद सामग्री
तीन चूड़ी, दो कंगन, चार बिस्किट (पीली धातु), कलर प्रिंटर, XUV 700 गाड़ी, दो मोबाइल, ₹27,600 जाली नोट व सात कार्ड।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
थाना प्रभारी गजानंद चौबे, स्वाट प्रभारी उ0नि0 रामाश्रय राय, प्रशांत सिंह, मो0 शहनवाज, हेड कांस्टेबल हरीशंकर प्रजापति, चंदन सिंह, कांस्टेबल आलोक सिंह, श्याम प्रकाश, हेड कांस्टेबल बीर बहादुर यादव, अमित राय, अखिलेश चौधरी, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार व अजय कुमार शामिल रहे।


Related

डाक्टर 7555194924201857024

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item