दो समितियों के युवकों में बवाल,समझाने बुझाने के दो घंटे बाद विसर्जित हुई प्रतिमायें

 जफराबाद नगर पंचायत में एक सप्ताह पूर्व दो दुर्गा पूजा समिति के युवकों के बीच हुई थी मारपीट की घटना

जफराबाद(जौनपुर) स्थानीय कस्बे में पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर गुरुवार की रात को प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो दुर्गा पूजा समितियों के युवकों के बीच बवाल हो गया।  हालांकि नगर पंचायत में पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात थी। मारपीट की घटना शुरू होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। नौ लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शेष लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस चिन्हित करने में लगी हुई है। पुलिस के समझाने बुझाने पर लगभग 2 घंटे बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

कस्बे के एक दुर्गा पूजा समिति के लोग अपनी दुर्गा जी की मूर्ति को  कस्बे से सटे शक्ति कुंड में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे। वहां कई मूर्तियों के विसर्जन के लिए प्रतिमाओं के साथ लोग आ रहे थे। दूसरे समिति के लोगों के कुछ नवयुवकों से कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी। उन दोनों पक्षों के युवकों की दुर्गा प्रतिमाएं भी विसर्जन के लिए जा रही थी। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के युवकों ने मूर्ति लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पर लगें बैनर को फाड़ दिया। इसी बात को लेकर काफी बवाल हुआ। मौके पर भगदड़ मच गई। हालांकि चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लोग फिर भी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। उसके बाद थानाध्यक्ष रमेश कुमार तथा प्रशिक्षु सीओ शुभम वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। जिसके बाद मूर्ति का विसर्जन किया जा सका। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनो पक्षों के नौ लोगो को पकड़ कर थाने लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि यह घटना युवकों द्वारा शुनियोजित तरीके से किए जाने की चर्चा है। पुलिस ने अगर मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कड़ी कार्रवाई नहीं किया तो आगे बड़ी घटना होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

Related

डाक्टर 2988455367283420658

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item