मोदी के झूठ एवं जुमलों से देश ऊब चुका है: अजय राय
https://www.shirazehind.com/2025/10/blog-post_377.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जनपद में विभिन्न स्थानों पर पर उपस्थित रहकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके संगठन की गतिशीलता और पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी एकत्रित किया। उनके आगमन से दिन भर जिले की सियासत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेष सरगर्मी और हलचल मचा रहा।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह मुन्ना के पैतृक आवास रामनगर कोट गांव पहुंचकर उनका हाल चाल लिया। जिलाध्यक्ष डा प्रमोद सिंह के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर रामनगर हाइवे पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का गगनचुम्बी नारों और फूल—मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री अरुण सिंह से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं से मुलाकात करके संगठन की मजबूती पर चर्चा किया।
तत्पश्चात प्रणवम स्कूल सुजानगंज में जिला कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन सृजन अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया। स्कूल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान दावे के साथ कहा कि बिहार में भाजपा गठबंधन की विदाई सुनिश्चित है। वहां इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। श्री राय ने प्रतिनिधियों से कहा कि भाजपा के कुशासन और नरेंद्र मोदी के झूठ और जुमलों से देश ऊब चुका है। देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। दलितों पर लगातार अत्याचार, किसान और नौजवानों की हालात दयनीय है। देश के लोग राहुल गांधी जी की तरह उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। लोग राहुल गांधी जी के देश का सबसे विश्वसनीय नेता के रूप में देख रहे हैं।
इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि दलित का उत्पीड़न इस कदर है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश जो दलित समाज से आते हैं, उन पर जूता मारा जाता है। हरियाणा के वरिष्ठ दलित आईपीएस अधिकारी को आत्महत्या के लिए विवश कर दिया। एनसीआरबी के आंकड़े उ.प्र. में उत्पीड़न की गवाही दे रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, शहर अध्यक्ष आरिफ खान, अभिषेक सिंह, देवराज पांडेय, राकेश मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, सभासद शाहनवाज मंजूर, विनय तिवारी, शिव मिश्रा, मोहम्मद हासिम, संजय माली, विजय प्रजापति, रामसिंह बकुरे, इरशाद खान, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष सहजादे अंसारी, मुहम्मद सैफ़, चक्रमणि पांडेय, चंद्रशेखर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, अनिरुद्ध सिंह पटेल, विनय मिश्रा, हृदय नारायण, राजेश तिवारी, कामरान वहीद, शशांक सोनकर, ओमकार यादव, धीरज उपाध्याय, निशांत अंसारी, अनीश खान, विजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

