अर्जुन शर्मा पुनः चुने गए बदलापुर इकाई पत्रकार संघ अध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2025/10/blog-post_41.html
बक्शा हुनमान मन्दिर पर आयोजित बैठक में कार्यकारिणी गठित
नौपेड़वा(जौनपुर) बदलापुर तहसील इकाई का अध्यक्ष पुनः अर्जुन शर्मा को चुना गया। बुधवार को बक्शा विकास खण्ड के हनुमानगढ़ी मन्दिर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से ओंकार मिश्र को सरंक्षक, सतेंद्र सिंह विक्की, अभिनव सिंह उपाध्यक्ष, शशि कुमार गुप्ता महामंत्री, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, अखिलेश यादव, अमित पाण्डेय, लालशेखर सिंह जनार्दन गौड़, वरुण यादव सयुंक्त मंत्री, राजकमल मिश्र, कुलदीप विश्वकर्मा, रतन लाल आर्य मंत्री सम्प्रेषण, ओमप्रकाश पाण्डेय उप सम्प्रेषण एवं ओमप्रकाश सेठ, पंकज विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश यादव, सत्यनारायण गुप्ता, श्रवण निषाद आदि को सदस्य नामित किया गया। बैठक से पूर्व पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। कार्यवाही पश्चात नई कार्यकारिणी की घोषणा करतें हुए एक दूसरे को माल्यापर्ण कर मिठाई खिलाई गई।