भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण रैली को डॉ. जे.पी. सिंह ने दिखाई हरी झंडी

जौनपुर। एंटी करप्शन कमिटी (एलियस थाना, महाराष्ट्र) द्वारा बुधवार को डाकबंगला, जौनपुर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण रैली का शुभारंभ किया गया। रैली को पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने डॉ. जे.पी. सिंह का शॉल और बुके देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकारी विभागों, संस्थानों, निगमों, पंचायतों और निजी कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जनता को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि “यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित प्रमाण समिति को उपलब्ध कराता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।”

रैली के प्रारंभ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
यह रैली जौनपुर जिले में जनजागरण अभियान चलाने के बाद वाराणसी होते हुए चंदौली में समाप्त होगी।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट मोहम्मद सैयद अहमद, प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह, बी.बी. सिंह, मोनू सिंह, संजय सिंह, काजू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Related

डाक्टर 2658648536802274718

एक टिप्पणी भेजें

  1. डिग्री कालेज में भी बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है वह क्या है डा साहब जैसे लोग एक भी क्लास नहीं पढ़ाते केवल सफेद पैजामा कुर्ता पहनकर नेतागिरी करते हैं

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item