पूर्व सांसद अर्जुन सिंह यादव को सर्वदलीय श्रद्धांजलि — जननायक के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जौनपुर। जिले की शान, गरीबों के मसीहा और समाजवाद के सच्चे प्रहरी पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद स्व. अर्जुन सिंह यादव की 27वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को अर्जुन भवन, कलेक्ट्रेट के पास में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  के.पी. सोनकर ने की, जबकि संचालन एडवोकेट राम कृपाल यादव (आंबेडकरवादी) ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने पहुँचकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन सिंह यादव जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में समर्पित कर दिया। वे सच्चाई, ईमानदारी और समाजवाद के पथ के सच्चे साधक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया।
सभी ने उनके संघर्ष, त्याग और सेवा भावना को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और कर्म आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में  आशाराम यादव (पूर्व अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा आयोग), अधिवक्ता वीरेंद्र प्रजापति, ओम नाथ बिंद (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा), कामरेड विजय यादव ऊदल, उमेंद्र यादव (प्रधान नरौली), आनंद गुप्ता (जिला अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), डॉ. शिवजीत यादव (पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा), राजेश दुबे, अजीत कुमार गौतम, चंदन सिंह, राजकुमार वकील सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. अर्जुन सिंह यादव जी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।


Related

डाक्टर 6107985108083411556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item