अर्पिता तिवारी बनीं एक दिन की तहसीलदार

महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बनीं मडियाहूं की स्नातक छात्रा, कार्यभार संभालते ही दिए निर्देश

जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-5” के तहत तहसील मडियाहूं में शुक्रवार को एक विशेष पहल की गई। इस दौरान स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा अर्पिता तिवारी, पुत्री रमेश चंद्र तिवारी (निवासी मडियाहूं) को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया।

कार्यभार संभालते ही अर्पिता तिवारी ने राजस्व निरीक्षकों के साथ परिचय सत्र किया और एग्री स्टेक की खसरा सत्यापन प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील में आए अधिवक्ता गुलाबचंद दुबे के प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर प्रशासनिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इसी दौरान ग्राम सभा सोईथा की उर्मिला और जगदेई ने मडियाहूं–जौनपुर मार्ग पर भूमि अधिग्रहण मुआवजा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। अर्पिता तिवारी ने तुरंत संबंधित लेखपाल को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिससे उपस्थित अधिकारियों ने उनकी तत्परता की सराहना की।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बदलापुर की उपस्थिति में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रमाणपत्र और संशोधित खतौनी भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार, लेखपालगण सहित सभी अधिकारियों ने अर्पिता तिवारी का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके इस अनुभव को महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल बताया।


Related

डाक्टर 6160391874959930010

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item