तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से सांड की मौत

 जौनपुर। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मछलीशहर और जंघई के बीच जानवरों और इंसानों पर तेज रफ्तार का कहर जारी है।चौकी खुर्द गांव में जंघई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने एक गो वंश को सोमवार की सुबह टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी की गो वंश दस फीट की दूरी पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बोलेरो की हेडलाइट और साइड में टूट फूट हुई लेकिन ड्राइवर तेज रफ्तार में आगे निकल गया। ग्रामीण गो वंश को सड़क से हटाकर उसे आबादी से दूर ले गए।

बताते चलें कि मछलीशहर जंघई मार्ग पर इस समय सड़क पर झुण्ड में गो वंश अक्सर टहलते रहते हैं।गो वंश से होने वाली टक्कर से कभी इंसान तो कभी गो वंशों के मरने का सिलसिला जारी है।

Related

JAUNPUR 1998235571259693641

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item