राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर की बैठक सम्पन्न, भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति


जौनपुर। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संगठन के जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव (पूर्व स्टेट बैंक अधिकारी) की अध्यक्षता में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार अस्थाना के मच्छरहट्टा स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 23 अक्टूबर को सायं 3 बजे से निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा एवं रणनीति बनाई गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा बारीनाथ मठ, उर्दू बाजार से प्रारम्भ होकर भगवान चित्रगुप्त मंदिर, रूहट्टा तक बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए संगठन के पदाधिकारी घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे। वे अपने परिवार, मित्र, रिश्तेदारों एवं परिचितों को आमंत्रित कर अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में यह भी कहा गया कि भगवान चित्रगुप्त जी न्याय और लेखा-जोखा के देवता हैं, जो बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म समुदायों के कर्मों का लेखा रखते हैं। इसलिए उनकी शोभायात्रा समरसता, न्याय और सामाजिक एकता का प्रतीक होगी।

संगठन को मजबूत बनाने तथा उसके विस्तार पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और समाज सेवा के लिए “तन-मन-धन से सहयोग” करने का संकल्प लिया।

बैठक के उपरांत सभी पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेश श्रीवास्तव की धर्मपत्नी के त्रयोदशाह कार्यक्रम में खासनपुर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
कार्यकारी जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव ‘दादा’, संदीप श्रीवास्तव, जिला महासचिव प्रदीप श्रीवास्तव (कोटवा), देवेंद्र श्रीवास्तव, अवनीश कुमार दीपक, शैलेन्द्र मोहन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, अरुण वर्मा (एडवोकेट), युवा जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा आलोक, शिशिर श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष सुमति श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा को भव्यता एवं शालीनता के साथ सम्पन्न कराने का संकल्प दोहराया गया।

Related

डाक्टर 1718173822160691462

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item