कुलदेवता के जन्मोत्सव पर जायसवाल समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा
https://www.shirazehind.com/2025/10/blog-post_742.html
शोभायात्रा संयोजक बनाये गये आशुतोष जायसवाल
जौनपुर। जायसवाल समाजसेवा समिति के साधारण सभा की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने किया। सभा में तमाम विषयों पर चर्चा हुई जहां मुख्य रूप से गले महीने में जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जयन्ती महोत्सव पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसमें जनपद के हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु, माताएं, बहनें परिवार सहित शामिल होंगे। यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये एक आयोजन समिति का गठन हुआ जिसके संयोजक आशुतोष जायसवाल हैं। उनके साथ पीयूष जायसवाल, श्रवण जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, सभासद दीपक जायसवाल, संतोष जायसवाल टम, राकेश जायसवाल मछलीशहर आदि सदस्य के रूप में सहयोग करेंगे।इसी क्रम में बैठक अन्य एजेंडे में आजीवन सदस्यता कराने पर विचार हुआ जिसको 15 से 31 अक्टूबर तक कोई भी जनपद का निवासी स्वजातीय रजिस्टर्ड समिति का आजीवन सदस्यता ले सकता है। महोत्सव कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद संस्था के नियमानुसार कार्यसमिति का चुनाव संपन्न हो, इस पर भी विचार किया गया। सभा में जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कार्यकाल में हुये आय व्यय का ब्यौरा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया जिसके बाद तमाम लोगों ने अपने विचार दिये जिनमें मछलीशहर, मड़ियाहूं एवं शाहगंज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभा को प्रेम नारायण जायसवाल, हेमंत जायसवाल, श्रवण जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने तमाम बिन्दुओं पर चर्चा करते हुये स्वजातीय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, रमेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल सुदनीपुर, जय प्रकाश जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, राकेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, कवि जायसवाल, कनिष्क जायसवाल, पवन जायसवाल, छोटे लाल जायसवाल, मड़ियाहूं, संतोष जायसवाल नौपेड़वा, राजकुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल हरिओम, एडवोकेट शरद जायसवाल, रजत जायसवाल, राजेश जायसवाल गनापुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में वंदेमातरम और सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की आरती से सभा समाप्त की गयी।