रासमण्डल में हुआ श्री विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम

 

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में रासमण्डल बस्ती में श्री विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविन्द राय ने किया जहां मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सह विभाग सम्पर्क प्रमुख उदय जी ने कहा कि विजयादशमी पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है। डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने क्रांतिकारियों के साथ क्रांतिकारी के रूप में तत्कालीन राजनैतिक दल के साथ राजनेता के रूप में भारत की आजादी के लिये कार्य किया तथा स्वतंत्रता नामक पत्रिका के संपादन का कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि संघ मानता है कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारत माता की संतान है। सभी सहोदर हैं। शताब्दी वर्ष में संघ ने पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है- स्वदेशी भाव जागरण, कुटुम्ब संरक्षण, पर्यावरण, सामाजिक समरसता तथा नागरिक शिष्टाचार। पहले ये सभी हमारे जीवन का हिस्सा थे लेकिन औपनिवेशिक मानसिकता तथा उदारीकरण के कारण हम अपने मूल से दूर हो गये। इन्हें फिर से अपनी जीवनचर्या में लागू करना होगा। संघ की शाखा में चेतना के 5 चरणों का विकास होता है- स्वयं की चेतना, पारिवारिक चेतना, सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय चेतना तथा वैश्विक चेतना। यही तो है व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण। इस अवसर पर रजनीश राय, सुरेश सिंह, अजीत जी, संदीप जी, नगर प्रचारक मंगलेश्वरम जी सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 495261328580015213

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item