शरीर मन और आत्मा का संतुलन है योग : प्रो.राम आसरे सिंह
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रो. अजय कुमार दुबे ने कहा कि योग से सांस नियंत्रण तथा मन शांत होता है और फेफड़े मजबूत होते हैं । और विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग प्रतिदिन योग अवश्य करना चाहिए ।
योग प्रशिक्षक डॉ अचल हरिमूर्ति ने छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम को सिखाया और यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार ,धारणा, ध्यान ,समाधि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और छात्रों को विभिन्न प्रकार से योग के लाभों से अवगत कराया । योग शिविर को प्रो. रीता सिंह, प्रो.श्रद्धा सिंह ,डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय डॉ सुलेखा सिंह, डॉ सीमांत कुमार राय आदि ने भी अपने विचार किया योग प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ वैभव सिंह ने किया ।

