राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में गूंजी काव्य की स्वर-लहरियाँ

जौनपुर प्रेस क्लब के आयोजन में देशभर के कवियों ने बांधा समां

जौनपुर। साहित्य और संस्कृति की नगरी जौनपुर शुक्रवार की शाम काव्य रस से सराबोर रही। जौनपुर प्रेस क्लब परिवार द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने अपने गीत, ग़ज़ल और व्यंग्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि कविता मन मस्तिष्क को झंकृत करने और मनोविकारों को दूर करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कवियों की रचनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और सौहार्द का वातावरण बनाते हैं।

मुख्य अतिथि कृपा शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कवि सम्मेलन का मंच भावनाओं का सागर होता है, जहाँ शब्दों से संवेदना और समाज दोनों जीवित रहते हैं। उन्होंने कहा—“कवि जब घर लौटता है और उसका झोला भरा होता है तो परिवार की रोटी बनती है, वरना कविता की पवित्रता भूख में बदल जाती है।” उनके इस व्यंग्यात्मक वक्तव्य पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

अध्यक्षीय उद्बोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की यह परंपरा स्वर्गीय कपिल देव मौर्य ने शुरू की थी, और आज उनकी स्मृति में इस आयोजन को नई ऊँचाई मिली है।

मंच का संचालन हास्य कवि सभाजीत द्विवेदी ‘प्रखर’ ने किया। कवि सम्मेलन में प्रयागराज से आए अखिलेश द्विवेदी, लखनऊ से ओज कवि अतुल बाजपेई, रायबरेली से हास्य व्यंग्यकार नर कंकाल, वाराणसी से प्रसिद्ध कवि लालजी यादव ‘झगड़ू भैया’, प्रतापगढ़ से गीत-ग़ज़ल की कवयित्री प्रीति पांडेय, तथा जौनपुर की कवयित्री विभा तिवारी ने अपनी-अपनी रचनाओं से दर्शकों को काव्य रस में डुबो दिया।

उनकी प्रस्तुतियों पर लगातार तालियाँ गूंजती रहीं। हास्य, ओज और श्रृंगार तीनों रसों का अनूठा संगम इस शाम को यादगार बना गया।

कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के निवर्तमान सदस्य व प्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. आर.एन. त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अपर जिलाधिकारी/सीआरओ अजय अंबष्ट, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, डॉ. रामसूरत मौर्य, डॉ. सरफराज खान सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्वागत और सम्मान की जिम्मेदारी सलमान शेख ने निभाई।
आयोजन को सफल बनाने में जौनपुर प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी, महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक राकेशकांत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कुंवर दीपक सिंह, अजय सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक श्रीवास्तव), अवधेश तिवारी, जिला संगठन मंत्री शीतला प्रसाद मौर्य, डा. लल्लन मौर्य, सरस सिंह, तहसील अध्यक्ष हुबलाल यादव (बदलापुर) और चंदन कुमार जायसवाल (शाहगंज) की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Related

डाक्टर 1037113351551651495

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item