राधा यादव के जलवे से झूम उठा जौनपुर का अजोसी गांव, महिला विश्वकप जीत पर मना जश्न

दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत बना विश्व चैंपियन, ग्रामीणों ने बांटी मिठाइयां

सिकरारा, जौनपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप जीत ने पूरे देश को रोमांचित कर दिया है। जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र के अजोसी गांव की बेटी और टीम इंडिया की स्पिनर राधा यादव के शानदार प्रदर्शन से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

जैसे ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप अपने नाम किया, राधा के पैतृक गांव अजोसी में जश्न का माहौल बन गया। गांव के महावीर धाम मंदिर परिसर में राधा के भाई मनोज यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मिठाइयां बांटीं और देशभक्ति गीतों के बीच खुशी का इजहार किया।

इस दौरान सूरज यादव, लालमणि यादव, पंधारी यादव, ललई यादव, शुभम मिश्रा, नानक माली, संजय माली, छोटू यादव समेत कई युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि राधा ने अपने प्रदर्शन से पूरे जनपद ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन किया है।

राधा यादव ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से गांव की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहरा सकती हैं।


Related

JAUNPUR 6718079997786191024

एक टिप्पणी भेजें

  1. Radha Yadav Nari Shakti Hai is Nari Shakti ko Ham Pranam Karte Hain Shabash beti ji aap aur aapki team ne Aaj Desh Ka Sar Uncha kar diya hai aapko dhanyvad aapki team ko कोट-कोटि dhanyvad Jay Hind

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item