मुंबई में हृदय गति रुकने से जौनपुर के निवासी रमेश प्रजापति का निधन, पैतृक गांव में छाया शोक
https://www.shirazehind.com/2025/11/blog-post_508.html
जौनपुर। ग्रामसभा निजामपुर, शाहगंज के मूल निवासी रमेश कुमार लालता प्रसाद प्रजापति का गत दिवस मुंबई में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे मुंबई के शास्त्री नगर, कलीना (सांताक्रूज़) में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्य करते थे और परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
निधन की सूचना मिलते ही परिजनों एवं समाज के बीच शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के कलिना में किया गया। वहीं जौनपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर सगे—संबंधियों एवं ग्रामीणों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
मृतक अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

