पंचायत चुनाव में बढ़ जाएगा बीडीसी व प्रधान के पर्चे का दाम!
https://www.shirazehind.com/2025/11/blog-post_65.html
जफराबाद।आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी है।सम्भवतः आगामी अप्रैल महीने में पंचायत चुनाव सम्पन्न हो जाएंगे।चुनाव को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर मतदाता सूची का सत्यापन का काम चल रहा है।
इस बार पंचायत चुनाव में सामान्य वर्ग के सदस्य पद के लिए पर्चे का मूल्य एक सौ 50 रुपये से बढ़ाकर दो सौ रुपये तथा महिलाओं व पिछड़े तथा अनुसूचित वर्ग के लिए75 रुपये से बढ़ाकर एक सौ रुपये कर दिया गया है।इसी प्रकार प्रधान तथा बीडीसी पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए पांच सौ रुपये से बढ़ाकर छह सौ रुपये तथा पिछड़े,अनुसूचित तथा महिला के लिये 250 रुपये की जगह तीन सौ रुपये कर दिया गया है।ब्लॉक पर प्रतिदिन पंचायत चुनाव को लेकर शासन से आ रहे निर्देश के क्रम में कार्य कराया जा रहा है।खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल ने बताया कि इस समय चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची के सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है।जल्द ही सत्यापन का काम निपटा लिया जाएगा।इसी प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो रही है।

