रामेश्वरम मंदिर पर लगायी गयी सफाईकर्मियों की ड्यूटी

 

जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड के राजेपुर स्थित रामेश्वरम धाम पर मंगलवार को दर्जन भर से अधिक सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है।इसके लिए बीडीओ नीरज जायसवाल ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिया।

सई-गोमती नदी के संगम पर स्थित रामेश्वरम मंदिर पर पांच नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर विशाल मेला लगता है।ऊक्त मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आती है।लोग संगम में स्नान करके रामेश्वरम प्रभु का दर्शन पूजन करते हैं।इस मेले का महात्म्य पौराणिक भी है।कार्तिक पूर्णिमा पर आदि गंगा गोमती तथा सई के संगम पर स्नान करने का पुण्य बहुत बड़ा माना जाता है।एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर ने मेले में साफ सफाई के लिए दर्जन भर से ज्यादा सफाईकर्मियों को लगा दिया है।उन्होंने बताया यह सफाईकर्मी मेला सम्पन्न होने तक साफ सफाई की व्यवस्था को चाक चौबंद रखेंगे।इनकी मॉनिटरिंग प्रधान तथा सचिव करेंगे।

Related

JAUNPUR 1246048390743239526

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item