उपेन्द्र सिंह अध्यक्ष, चंद्रेश यादव चुने गए महामंत्री
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव संपन्न, कर्मचारियों में दिखा उत्साह
जौनपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सोमवार को हिंदी भवन के सभागार में बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेंद्र प्रताप सिंह ने की तथा संचालन प्रखर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह रहे, जबकि इप्सेफ (IPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी. मिश्रा विशेष अतिथि एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा, प्रदेश महामंत्री आनंद मिश्रा, उप महामंत्री व प्रभारी पूर्वांचल दयाशंकर राय, मंडल अध्यक्ष ऋषभ तिवारी एवं विधि सलाहकार सुरेश रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “जनता की सुविधाओं एवं सरकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित कराने में कर्मचारियों की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण हेतु सुझाव अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी आह्वान किया।
विशेष अतिथि बी.पी. मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कर्मचारियों की एकता और संघर्ष का ही परिणाम है कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन किया है, जिसका लाभ जनवरी 2026 से देशभर के कर्मचारी, शिक्षक एवं स्थानीय निकायों के कर्मियों को मिलेगा।”
उन्होंने यह भी बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में सकारात्मक संकेत प्राप्त हुए हैं। वहीं, आउटसोर्स कर्मचारियों का पारिश्रमिक ₹6000 से बढ़ाकर ₹20,000, उच्च पदों पर ₹22,000 से ₹25,000 और ₹40,000 तक किया गया है। अब उन्हें ईपीएफ का लाभ भी मिलेगा और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। साथ ही रिक्त पदों पर शीघ्र नियमित भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने का भी आश्वासन दिया।
चुनाव अधिकारी आनंद मिश्रा एवं सहायक चुनाव अधिकारी दयाशंकर राय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया —
- उपेंद्र प्रताप सिंह – अध्यक्ष
- दीनानाथ यादव – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
- चंद्रेश यादव – जिला मंत्री
- हृदय कुशवाहा – संप्रेक्षक
- संजय सिंह – चेयरमैन, संघर्ष समिति
- श्रीमती रुकमणी राय – संगठन मंत्री
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन की घोषणा होते ही उपस्थित कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों एवं अतिथियों द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश मिश्रा, अतहर समीम खान, सचिन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजय सिंह, गुलाबचंद यादव, इंद्रभान मौर्या, माया शंकर मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, नामित उपाध्याय, कमला पांडे, अनिल त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता, भावना, आशा, संगीता, संजय सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद शुक्ला, चंचल पाठक, यशवंत सिंह, रीता सपना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक नारे — “कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद” — के साथ हुआ, जिससे पूरा सभागार गूंज उठा।

