जनपद स्तरीय युवा उत्सव सम्पन्न ,टी.डी. इंटर कॉलेज का रहा दबदबा


जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आज जनककुमारी इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेला में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज  के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग हर प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया।

 प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे,  पेंटिंग प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – उजाला तृतीय स्थान – स्वाति लोकगीत प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – खुशी, साक्षी, मांडवी, दिशा कहानी प्रतियोगिता: प्रथम स्थान – साक्षी सिंह द्वितीय स्थान – अनुराधा तृतीय स्थान – संगीता कविता लेखन: द्वितीय स्थान – अनुराधा विज्ञान प्रदर्शनी: द्वितीय स्थान – सोनाली लोक नृत्य: तृतीय स्थान – प्रियांशी स्पीच प्रतियोगिता: तृतीय स्थान – (नाम उल्लेखित नहीं) टी.डी. इंटर कॉलेज के बच्चों ने लगभग हर वर्ग में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। 

 कार्यक्रम में भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।,

 जनक कुमारी इंटर कॉलेज के प्रिंसपल डॉ. जंग बहादुर सिंह (जिला युवा कल्याण अधिकारी), प्रीति उपाध्याय, सरिता सिंह, श्वेता सिंह, राजीव सिंह, नम्रता सिंह, अपर्णा मिश्रा, अभिषेक सिंह, राजेश पाल, गीता मिश्रा सहित कई विशिष्टजन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related

डाक्टर 1848611359314022797

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item