चोरी की वारदात का खुलासा: शाहगंज पुलिस ने पाँच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शाहगंज में मु0अ0सं0-378/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज था। विवेचना के दौरान सूचना मिली कि अभियुक्त चोरी के पैसों के साथ चांद तारा सबरहद क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 की वृद्धि करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम—
1 मो0 अयान पुत्र नसीम अहमद
2 मो0 राफे पुत्र मो0 जाहिद हाशमी
3 मो0 अदनान पुत्र रजी अनवर
4 मो0 रेहान पुत्र शाह आलम
5 अबू उबैदा पुत्र खुर्शीद आलम
(सभी निवासी सबरहद, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर)
वादी मुकदमा अब्दुल्लाह पुत्र परवेज अहमद उर्फ अन्नू निवासी सबरहद थाना शाहगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी गाड़ी से नगदी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले का खुलासा कर दिया।

