तीन मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जफराबाद।क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील इशारे व फब्तियां कसने वाले तीन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की इस कार्यवाही से शोहदों ने दहशत व्याप्त है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को कस्बे के मुख्य बाजार में तथा एस आई अनिल यादव को राजकीय बालिका विद्यालय के पास इसके अलावा एस आई जयदीप को जमैथा के अखड़ो घाट पूल के पास मय एन्टी रोमियो फोर्स के साथ तैनात रहकर शोहदों पर कार्यवाही का निर्देश दिया।उनके निर्देश पर तीनों स्थानों पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गयी।चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने हमराहियों दुर्गेश पाण्डेय आदि के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से राजन चौहान पुत्र जयदीप चौहान निवासी मलक बहादुरपुर

को फब्तियां कसते गिरफ्तार कर लिया।एस आई अनिल यादव ने हमराहियों के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने छात्राओं पर अश्लील इशारे करने वाले मनचले पप्पू यादव पुत्र बांकेलाल यादव निवासी काजीअहमदनूर कस्बा जफराबाद तथा एस आई जयदीप ने हमराहियों के साथ अखड़ो घाट पूल के समीप मनचले सुनील यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी तरीयारी थाना केराकत को महिलाओं पर फब्तियां कसते तथा अश्लील गाना गाते समय गिरफ्तार मर लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तीनों पर बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्यवाही की गई है।

Related

JAUNPUR 5083337772446696411

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item