वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या

 सरायख्वाजा के कङैला गांव में हुई घटना

 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

 बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कङैला गांव में एक वृद्ध की सोते समय अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी । मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस अधीक्षक ने घटना की खुलासा के लिए चार टीमों का गठन किया है।

 बता दें कि कङैला गांव निवासी 70 वर्षीय मखन्चू वनबासी अपने पत्नी के साथ खेत में बन पाही पर सो रहा था ,  रात करीब 11:30 बजे अज्ञात बदमाश पहुंचे और सोते समय ही मखन्चू को गोली मार दिए और फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर मृतक की महिला जाग गई, हालंकि उसने किसी को देख नहीं पाई और वह चिल्लाई लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और मखन्चू को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां मखन्चू  को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मरर्सरी हाउस में रखवा दिया । उधर मौके पर सीओ थानाध्यक्ष पहुंचे  ,जहां घटना स्थल से दो कारतूस का खोखा बरामद हुआ है ।उधर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तूभ ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उसके खुलासे के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। घटना क्यों हुई है स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आज्ञा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Related

डाक्टर 3808248303934238910

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item