राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का महाकुम्भ 21 दिसम्बर से: राजेश साहू

 जौनपुर के अलावा कई जनपदों सहित दूसरे प्रदेशों की टीमें ले रहीं हिस्सा

केराकत, जौनपुर। राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का महाकुम्भ का शुभारम्भ 21 दिसम्बर दिन रविवार से होगा जिसका समापन 28 दिसम्बर दिन रविवार को होगा।
इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू 'प्रदेशस्तरीय खिलाड़ी' ने बताया कि केराकत के सिझवारा मैदान पर होने वाला महाकुम्भ केराकत फुटबाल एकेडमी सिझवारा के तत्वावधान में होगा। उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जौनपुर के अलावा अगल—बगल के कई जनपदों के अलावा दूसरे प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग कर रही है।
राष्ट्रीय खिलाड़ी सन्तराम निषाद एवं प्रेम नारायण यादव की देख—रेख में होने वाली प्रतियोगिता कमेटी के सदस्य पारसनाथ (सीआरपीएफ जवान) एवं सभासद कयाम खान ने समस्त फुटबाल प्रेमियों से उक्त महाकुम्भ को सफल बनाने की अपील किया है।

Related

डाक्टर 1280868208224652370

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item