28 दिसम्बर को जौनपुर आएंगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, अटल स्मृति सम्मेलन में होंगे शामिल

 

जौनपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन दिनांक 28 दिसम्बर, रविवार को सायं 4 बजे सनबीम स्कूल, कुल्हनामऊ में संपन्न होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडेय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र के महामंत्री एवं जिला प्रभारी श्री अशोक चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा की जाएगी। सम्मेलन में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, उनकी विचारधारा और राजनीतिक जीवन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह सम्मेलन न केवल अटल जी के प्रति श्रद्धांजलि होगा, बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।

Related

डाक्टर 1174634705060718266

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item