शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/12/blog-post_123.html
जौनपुर। शाहगंज में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में शाहगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को वादिनी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 416/2025, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में वांछित अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र पन्नालाल, निवासी अरगूपुर कला, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर को पुलिस ने 19 दिसंबर 2025 को मदरहा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी उपनिरीक्षक राम विलास के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

